- Hindi News
- National
- नयागांव में शोरूम के कर्मचारी ने बैक लेते समय ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दबाया, तेज रफ्तार से कार सड़क पार कर टीनशेड व खड़ी कार से टकराई
नयागांव में शोरूम के कर्मचारी ने बैक लेते समय ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दबाया, तेज रफ्तार से कार सड़क पार कर टीनशेड व खड़ी कार से टकराई
पाली | शहर के नया गांव रोड स्थित एमआरएफ के शोरूम के बाहर शनिवार शाम एक बड़ा हादसा होने से टल गया। शाम करीब साढ़े सात बजे शोरूम का कर्मचारी कार बैक ले रहा था। इस दौरान ब्रेक की बजाय उसने एक्सीलेटर पर पांव रख दिया। इससे कार तेज रफ्तार से सड़क के दूसरी तरफ जाकर पहले एक टीन शेड से फिर वहां खड़ी कार से जा टकराई। गनीमत रही कि इस घटना के दौरान कोई राहगीर या वाहन चालक कार की चपेट में नहीं आया, नहीं तो बड़ा हादसा हो जाता। इस घटना में कार चालक को मामूली चोटें आई हैं। फोटो : भास्कर