पाली | ट्रैक मेंटेनर्स को सुविधा पास और पीटीओ के लिए पर्यवेक्षक कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने होंगे। उन्हें पास व पीटीओ कार्यस्थल पर ही मिल जाएगा। इस बारे में रेलवे बोर्ड के एग्जीक्यूटिव डिप्टी डायरेक्टर वी मुरलीधरन ने आदेश जारी कर दिए हैं। एनडब्ल्यूआरईयू के मंडल अध्यक्ष मुकेश चतुर्वेदी ने बताया कि रोड साइड स्टेशन एवं दूरस्थ क्षेत्र मे काम करने वाले इंजीनियरिंग विभाग के ट्रैक मेंटेनर्स के लिए पास एवं पीटीओ लेने के लिए अवकाश लेकर संबंधित पर्यवेक्षक के कार्यालय जाना पड़ता था। एआईआरएफ के जीएस एसजी मिश्रा एवं एजीएस मुकेश माथुर द्वारा क्षेत्रीय रेलों से प्राप्त शिकायतों के आधार पर रेलवे मे इसे सुविधाजनक बनाने की मांग रेलवे बोर्ड के समक्ष रखी थी।