पाली | रास कस्बे के देवनारायण डोली में सोमवार सुबह 10 बजे गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के प्रदेश संयोजक कर्नल किरोड़ीसिंह बैसला महापंचायत को संबोधित करेंगे। गुर्जर महासभा के जिलाध्यक्ष देवकरण गुर्जर ने बताया कि महापंचायत में कर्नल बैंसला गुर्जर समाज के आरक्षण को लेकर समाजबंधुओं से रणनीति पर चर्चा करेंगे। महापंचायत के आयोजन को लेकर पूर्व जिलाध्यक्ष एडवोकेट देवाराम कटारिया, कृष्णसिंह गुर्जर, रोहित गुर्जर, पूर्व सरपंच दयालराम गुर्जर आदि तैयारियों में जुटे हुए हैं।