बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत मारवाड़ जंक्शन के युवाओं द्वारा बनाया गया “नन्ही नन्ही” गीत आज रिलीज होने जा रहा है। आशीष सदा तंवर और डी प्रोडक्शन के बैनर तले ये गीत यू ट्यूब पर आएगा। गीत को आशीष तंवर ने लिखा है तथा राकेश पुरोहित ने आवाज दी है, जिसमें बेटी की पढ़ाई समाज में किस तरह जरूरी है। इस पर प्रकाश डाला है। गीत में छोटी-छोटी बच्चियों ने बहुत ही सुंदर अदाकारी दिखाई है। तनवी मीणा जो कि गीत में मुख्य किरदार निभा रही है। साथ ही विजेता, करीना, गुड्डू, गनिषा, मिताली, हिमांशी, खुशी, कशिश, दिव्या ने अपने किरदार को गीत में आकर्षण का केंद्र बनाया है। गीत का निर्देशन एवं संगीत निर्माण आशीष सदा तंवर ने किया है तथा वीडियो एडिटिंग आर.डी. ने की है। गजेंद्र साहू एवं आर.डी. ने साथ मिलकर वीडियो को बेहतरीन बनाया है।
गीत का फिल्मांकन खारची गांव में हुआ
बेटियां जीवन में करती है उजाला। लेखक एवं निर्देशक आशीष सदा तंवर ने बताया कि इस गाने के माध्यम से हम बेटी समाज के लिए क्यों जरूरी है। यह बताना चाहते हैं। साथ ही सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों के साथ मिलकर समाज में बेटी को एक अलग वर्चस्व बने ऐसी भावना से इस गीत का निर्माण किया गया है।
पहल
संगीत के माध्यम से लाडली को बचाने का दिया जा रहा संदेश, कस्बेवासी भी दे रहे सहयोग
मारवाड़ जंक्शन. मारवाड़ के इन युवाओं ने गीत बनाया व अभिनय भी किया।