पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • कमीशनखोरी के खिलाफ पालीगंज में वार्ड सदस्यों ने खोला मोर्चा

कमीशनखोरी के खिलाफ पालीगंज में वार्ड सदस्यों ने खोला मोर्चा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुखिया, पंचायत सचिव और कनीय अभियंता पर कमीशनखोरी का आरोप लगाते हुए वार्ड सदस्यों ने सोमवार को पालीगंज प्रखंड कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान वार्ड सदस्यों ने बताया कि मुखिया व पंचायत सचिव आपस में मिल कर वार्ड सदस्यों को काफी परेशान कर रहे हैं। पैसा एकाउंट में नहीं डाल रहे हैं, जिससे वार्ड का काम अधर में लटका हुआ है। इस दौरान वार्ड संघ के अध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि पैसा वार्ड के खाते में डायरेक्ट भेजा जाए।

खाते में नहीं डालते हैं पैसे

बिहार सरकार की सात निश्चय योजना को सफल बनाने के लिए सरकार ने वार्ड स्तर पर काम करने के लिए वार्ड सदस्यों के माध्यम से अपने वार्ड को विकसित करने का जिम्मा दिया है, लेकिन मुखिया कमीशन के लिए पैसा वार्ड के खाते में नहीं डाल रहे हंै। बहुत सारे मुखिया वार्ड सदस्यों पर दबाव बनाकर काम खुद करवा रहे हैं जो कि उचित नहीं है। इस दौरान वार्ड सदस्यों ने पूरे बाजार में घूमकर नारेबाजी की और प्रखंड कार्यालय के पास धरना दिया। अंत में अपनी मांग से संबंधित ज्ञापन बीडीओ को सौंपा।

अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते वार्ड सदस्य।

खगौल में पीडब्ल्यूआई पर परेशान करने का आरोप लगा ट्रैक मैन ने रोका काम

खगौल | दानापुर रेलवे स्टेशन पर पीडब्ल्यूआई, दानापुर की कार्यशैली से नाराज ट्रैकमैन ने काम रोक कर विरोध प्रदर्शन किया। दानापुर रेल मंडल के पीडब्ल्यूआई कार्यालय में कार्यरत ट्रैक मैन तीन घंटे तक ट्रैक मेंटेनेंस का काम बंद कर विरोध प्रदर्शन करते हुए डीआरएम से पीडब्ल्यूआई के खिलाफ लिखित शिकायत दी। विरोध कर रहे कर्मियों में श्याम बिहारी पासवान, अजय कुमार, शिवनारायण, कमलेश, गोपाल, संतोष, धीरज, धनंजय, सुनील, प्रवीण, चंदन, मंटू, राजीव, मनोज समेत अन्य ने बताया कि पीडब्ल्यूआई बिना किसी कारण सभी ट्रैक मैन को प्रताड़ित करते हैं। ईसी रेलवे मजदूर यूनियन के महामंत्री बीके सिंह, मंडल कार्यकारी अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, राजेश कुमार ने कहा कि डीआरएम को जानकारी देंगे।

खबरें और भी हैं...