पालीगंज | खीरी मोड़ थाना क्षेत्र के महुअरी गांव में बुधवार की सुबह शौच के लिए गए अधेड़ की मौत लोआई नदी में डूबने से हो गई। जानकारी के अनुसार महुआरी गांव के लाल दास यादव का 54 वर्षीय पुत्र रामदेव यादव शौच के लिए गांव की बगल स्थित लोआई नदी में गए थे। इस दौरान उनका पैर फिसल गया।