पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पालोदा में भगवान परशुराम की सवा पांच फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित

पालोदा में भगवान परशुराम की सवा पांच फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा उदयपुर मार्ग पर पालोदा बसस्टैंड के पास परशुराम चौक पर स्थापित भगवान परशुराम की सवा पांच फीट ऊंची प्रतिमा का लोकार्पण बुधवार को राजस्थान देवस्थान बोर्ड के अध्यक्ष एसडी शर्मा ने किया। शर्मा ने प्रतिमा की पूजा अर्चना के बाद अभिषेक भी किया। इससे आखातीज पर पालोदा में बुधवार सुबह 300 कलशों की गंगाजल यात्रा निकाली और पांच कुंडीय हवन यज्ञ किया गया।

परशुराम सेवा समिति पालोदा के प्रभारी देवेंद्र त्रिवेदी ने बताया कि पालोदा बसस्टैंड के पास परशुराम चौक पर स्थापित भगवान परशुराम की जयपुर में बनवाई गई मूर्ति देवस्थान विभाग के अध्यक्ष एसडी शर्मा ने भेंट की है। कार्यक्रम में परशुराम चौक के लिए भूमि दान करने वाली स्वं. लीलादेवी प|ी रतनजी त्रिवेदी के पुत्रों समेत कई ब्राह्मण विद्वतजनों को सम्मानित किया गया। लोकार्पण समारोह में समाजसेवी शंकरलाल त्रिवेदी, ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष चंदूलाल उपाध्याय विशिष्ट अतिथि रहे। इस दौरान पूर्व राज्यमंत्री भवानी जोशी, योगेश जोशी, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोहर त्रिवेदी, निरंजन द्विवेदी, महेश पंड्या, कांतिलाल शर्मा, नवीन त्रिवेदी, रमेश मेहता, प्रभुलाल गामोट, जगदीश त्रिवेदी, हिम्मतराम त्रिवेदी, विद्याशंकर व्यास, अमृतलाल उपाध्याय, सुरेश जानी, धूलजी काका व्यास, विजयकृष्ण वैष्णव समेत सर्व ब्राह्मण समाजजन शामिल हुए।

लीमथान के परशुराम मंदिर में किया हवन और अभिषेक

नवागांव. जिले के एक मात्र भगवान परशुराम मंदिर में बुधवार को आखातीज पर परशुराम जयंती मनाई गई। शहर के करीबी लीमथान गांव में यह प्राचीन मंदिर स्थित है। सर्व ब्राह्मण समाज की ओर से सुबह मंदिर में भगवान परशुरामजी की पूजा अर्चना के बाद अभिषेक और हवन किया गया। दिनभर त्रिमेस यूथ की ओर से भजन कीर्तन और गरबों का आयोजन किया गया। इसमें गायक जिग्नेश त्रिवेदी एंड पार्टी ने भजन और गरबों की प्रस्तुतियां दी। योगेश जोशी ने ब्राह्मणों को एकजुट होकर सामूहिक क्रियाकलापों को सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ाने का आह्वान किया। इस दौरान शैलेन्द्र प्रभात शर्मा, मनोज जोशी, निरंजन, मिलन पंड्या, नीरज पाठक, हेमेंद्रनाथ पुरोहित, मुकेश पाठक, त्रयंबकेश्वर ठाकुर, महेश जोशी, कचरू त्रिवेदी उपस्थित थे।

परशुराम जन्मोत्सव| जिले में पहला परशुराम चौक पालोदा में बना, देवस्थान बोर्ड के अध्यक्ष ने किया लोकार्पण, अभिषेक किया

पालोदा के परशुराम चौक पर स्थापित की गई भगवान परशुरामजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते समाजजन औरकलशयात्रा में शामिल श्रद्धालु।

शोभायात्रा में पारंपरिक वेशभूषा में दिखे ब्राह्मण समाजजन

कुशलगढ़. सर्व ब्राह्मण समाज की ओर से भगवान परशुराम की जयंती पर निकाली शोभायात्रा में ब्राह्मण समाजबंधु पारंपरिक वेशभूषा नजर आए। बच्चों ने परशुरामजी का वेश धर रखा था। नगर भ्रमण के बाद शोभायात्रा त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज की धर्मशाला पहुंची, जहां भगवान परशुराम का पूजन किया। कार्यक्रम में ब्राह्मण समाजजनों को एकजुट होने का आह्वान किया। समाजसेवी मुकेश अग्रवाल की ओर से शोभायात्रा में शामिल सभी श्रद्धालुओं को ठंडा पेय पिलाया गया। धर्मशाला में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुआ। इस दौरान रामशंकर पंड्या, मोहनलाल त्रिवेदी, ओमप्रकाश जोशी, शंकरलाल उपाध्याय, मनोरमा पाठक, प्रभावती पंड्या का शॉल ओढ़ाकर और श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में कक्षा नवमी में 88 प्रतिशत अंक लाने और गुलेल प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाली बड़ी सरवा निवासी दीक्षा पुत्री आनन्द जोशी का भी सम्मान किया गया। शोभायात्रा में हरिशचंद्र जानी, संजय जोशी, हेमेंद्र पंड्या, हर्षवर्धन पंड्या, प्रितेश पंड्या, ज्योत्सना पंड्या, दीपशिखा त्रिवेदी, सुलोचना व्यास, प्रीति जोशी, प्रीति ठाकुर समेत समाजजन शामिल हुए।

लीमथान के परशुराम मंदिर में भजन कीर्तन करते युवा।

छींच में विचार गोष्ठी

छींच. परशुराम जयंती पर छींच के ब्रह्मधाम पर सर्व ब्राह्मण समाज की ओर से गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें भगवान परशुराम के आदर्शों को आत्मसात करने और अन्याय का विरोध करने की सीख दी गई। इस दौरान कांतिलाल आचार्य, परमेश्वर पंड्या, तरुण त्रिवेदी, आशीष उपाध्याय, अंकित आचार्य, दिलीप व्यास, हेमंत आचार्य, जयप्रकाश व्यास, प्रितेष पंड्या, चेतन पंड्या मौजूद रहे।

चिड़ियावासा. सहस्र औदिच्य ब्राह्मण समाज चिड़ियावासा- सेमलिया में ब्राह्मण समाज के सान्निध्य में वाहन रैली निकाली। सेमलिया के सोमेश्वर महादेव मंदिर से शुरू हाेकर चिड़ियावासा के जालेश्वर महादेव मंदिर पर समापन हुआ। रैली में संरक्षक जितेंद्र पंड्या, उपसरपंच राधेश्याम पंड्या, प्रियंत पंड्या, सुभाष पंड्या, लक्ष्मीनारायण उपाध्याय, संदीप पंड्या समेत ब्राह्मण समाज के युवा शामिल हुए। रैली में कुछ युवा हथियारों का प्रदर्शन कर रहे थे तो पुलिस ने वापस रखवाए।

बागीदौरा. परशुराम जयंती के मौके पर बागीदौरा के ब्राह्मण मोहल्ले में धार्मिक कार्यक्रम हुए। युवाओं ने शोभायात्रा निकाली। साथ ही भजन कीर्तन किए।

लसाड़ा के लक्ष्मीनारायण और त्रिपुरा सुंदरी मंदिर का शिखर प्रतिष्ठा उत्सव 8 से

नौगामा. लसाड़ा में 5 दिवसीय शिखर प्रतिष्ठा उत्सव 8 मई से शुरू होगा। कल्याण गातरोड़धाम नौगामा के महंत सूर्यसिंह चौहान ने बताया कि लक्ष्मीनारायण मंदिर और बाला मां त्रिपुरा सुंदरी मंदिर पर शिखर प्रतिष्ठापित किए जाएंगे। 8 मई को गणेश, स्थापित देवता पूजन और अग्नि स्थापना, 9 मई को दुर्गा सप्तशती पाठ, हवन, विष्णु यज्ञ, महारुद्र हवन, 10 मई को महारुद्र हवन, दुर्गा सप्तशती पाठ, 11 मई को मूर्ति शुद्धिकरण, 12 मई को गंगाजल कलशयात्रा, देवताओं का नगर भ्रमण, शिखर प्रतिष्ठा के कार्यक्रम होंगे।

तलवाड़ा में संतों के सान्निध्य में निकली परशुरामजी की शोभायात्रा

तलवाड़ा. आखातीज पर भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर तलवाड़ा में गौसंत रघुवीरदासजी महाराज के सान्निध्य में शोभायात्रा निकाली गई, इसका जगह जगह पुष्पवर्षा से स्वागत किया। शोभायात्रा नगर भ्रमण के बाद गणेश चौक पहुंची, जहां गौसंत ने कहा कि भगवान परशुराम शास्त्र और शस्त्र विद्या के विद्वान थे। प्राणी मात्र का हित करना ही उनका परम लक्ष्य रहा। परशुरामजी का जन्म आखातीज पर हुआ था, इसलिए इस दिन सभी शुभ कार्य किए जाते हैं। इस दौरान युवा मंडल के प्रमोद कौशिक, ब्रजमोहन त्रिवेदी, बालू भाई, जगदीश व्यास, मोहनलाल जोशी, ध्रुवशंकर जोशी, हेमेन्द्र पुरोहित, प्रमोद कौशिक, नीतिश कौशिक, भगवती जोशी, अनिल, पंकज त्रिवेदी, योगेश, ज्योतिर्मय कैलाश सेवक, तुषार शर्मा, प्रदीप जोशी, दिव्येश रावल, मनोज जोशी समेत युवा शामिल हुए। शोभायात्रा में सुरक्षा के लिए सदर थाने के रायसिंह, चाैकी के सुरेंद्रसिंह मय पुलिस तैनात रहे।

चिड़ियावासा-सेमलिया में निकाली वाहन रैली

बागीदौरा

खबरें और भी हैं...