बस्सी चंदनसिंह के क्रमोन्नत स्कूल में बच्चों को 9वीं में प्रवेश मिलेगा
पालोदा| ग्राम पंचायत लसाड़ा के तहत आने वाला बस्सी चंदनसिंह गांव का उच्च प्राथमिक स्कूल क्रमोन्नत कर माध्यमिक बना दिया है। स्कूल क्रमोन्नत होने और राज्य सरकार के इस निर्णय का ग्रामीणों ने स्वागत करते हुए आतिशबाजी की। संस्थाप्रधान प्रकाश गामोट ने बताया कि शुक्रवार को आयोजित बैठक में ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक जीतमल खांट, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोहर त्रिवेदी और दिलवरसिंह चौहान के प्रति आभार जताया। स्कूल क्रमोन्नत हो जाने से यहां पढ़ने वाले आठवीं के बच्चों को पढ़ाई के लिए दूसरी दूर स्कूल में जाना नहीं पड़ेगा। बैठक में जल्द ही क्रमोन्नत स्कूल में 9वीं के छात्रों को प्रवेश दिलाने, उदघाटन कार्यक्रम करने का निर्णय लिया। इस दौरान सुरेंद्रसिंह चौहान, गेबीलाल गर्ग, मंजूलाल दायमा, मुकेश यादव, पवन गारी, रघुनाथसिंह चौहान, गौतमलाल निनामा समेत ग्रामीण मौजूद रहे। हिम्मत राम त्रिवेदी ने आभार जताया।