पालोदा| कस्बे के अटल सेवा केंद्र में शनिवार को सड़क सुरक्षा और जागरुकता अभियान के तहत 10 व्यक्तियों को सड़क सुरक्षा के संबंध में प्रशिक्षण दिया। जयपुर सेवा फाउंडेशन के विकाससिंह, रमेशकुमार, मुकेशकुमार व टीम ने हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट बांधने की सलाह दी ताकि सड़क दुर्घटनाओं से बचा जा सके। प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों में पंचायत के मोगजी पाटीदार, नितेश आमेटा, हरेंद्र व्यास, विनोद त्रिवेदी, कालिया पाटीदार, प्रकाश त्रिवेदी, दिनेशचंद्र पंचोली, शंकरलाल शर्मा समेत ग्रामीण शामिल हुए।