पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आयुर्वेद शिविर में 200 रोगियों की जांच

आयुर्वेद शिविर में 200 रोगियों की जांच

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लक्ष्मणगढ़ | केंद्रीय आयुष मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान एवं स्व. आनंद कुमार संतरा देवी बागड़ी स्मृति संस्थान की ओर से आयोजित होने वाले चार दिवसीय निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। शिविर संयोजक जगदीश सैनी व संरक्षक बाबूलाल सैनी ने बताया कि स्थानीय सैनी भवन में अखिल भारतीय सत दर्शन अखाड़ा परिषद के प्रदेश महामंत्री डॉ.योगी जीवननाथ महाराज व साध्वी डॉ.योगश्री के सानिध्य में विधायक गोविंद सिंह डोटासरा, संस्थान के संरक्षक अनिल बागड़ी, पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि पवन बूंटोलिया,पूर्व पालिकाध्यक्ष महावीर सैनी, पालिका उपाध्यक्ष शाकिर सोलंकी आदि मंचस्थ अतिथियों ने शिविर का विधिवत शुभारंभ किया। विधायक डोटासरा ने स्व. बागड़ी की स्मृति में वार्ड 27 में 700 मीटर सड़क निर्माण करवाने की घोषणा की। इस अवसर पर नागरिक परिषद के सचिव पवन गोयनका, भाजपा अध्यक्ष मनोज शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश कस्वां,शहर अध्यक्ष प्रहलाद सोनी, सरपंच संघ अध्यक्ष बनवारी ढाका,डॉ. प्रकाश मूंदड़ा, अरुण चौधरी, बाबूलाल बागड़ी, कजोड़मल चंदेल,मंजूर धोबी, स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष रामप्रसाद जड़िया, प्रकाश पासोरिया ,छात्र नेता राजेन्द्र सैनी, दिलीप रुहेला मौजूद रहे। संस्थान के महेश बागड़ी व प्रेमप्रकाश बागड़ी ने आगंतुकों को आभार व्यक्त किया। चिकित्सकों ने 200 से अधिक रोगियों की जांच व परामर्श कर निशुल्क दवाइयां भी प्रदान की।

पलसाना | कस्बे के राजकीय सामुदायिक चिकित्सालय में शुक्रवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉक्टर प्रभुदयाल बराला ने विधिवत रूप से प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित करके रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। इस दौरान लोगों ने 90 यूनिट रक्तदान किया।

खबरें और भी हैं...