युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर जताया विरोध
रामगढ़-शेखावाटी| युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा देशभर में हो रही लगातार दुष्कर्म की घटना को लेकर तहसील कार्यालय के सामने धरना व प्रदर्शन कर विरोध जताया। युवक कांग्रेस उपाध्यक्ष दिनेश भाकर ने बताया की पूरे देश में अबोध बालिकाओं के साथ आए दिन दुष्कर्म, हत्या सहित अपराधों की घटनाएं हो रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा इस अवसर पर तहसीलदार कपिल उपाध्याय को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देकर तुरंत महिलाओं पर हो रहे अपराधों को रोकने तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। इस अवसर पर युवाओं ने टॉयर जलाकर विरोध प्रगट किया। प्रदर्शन में मोहम्मद शरीफ खलीफा, देवीलाल बुड़ानिया, पार्षद शाकिर बहलीम, मौजूद थे।
पलसाना में चोरी
पलसाना| कस्बे के राजमार्ग 52 पर भरतराज कॉलेज के पास बीती देर रात हुई चोरी में चोर हजारों का सामान चोरी कर ले गए। रामनिवास ठेकेदार ने बताया की चोर दीवार फॉदकर अंदर घुसे और अंदर से लोहे के फर्में, जाली, मोटर,गैस-चूल्हा आदि चोरी कर ले गए।