पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खाचरियावास में 51 लाेगों ने अंगदान के फाॅर्म भरकर दी बाबोसा को श्रद्धांजलि

खाचरियावास में 51 लाेगों ने अंगदान के फाॅर्म भरकर दी बाबोसा को श्रद्धांजलि

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पूर्व उपराष्ट्रपति भैंरोंसिह शेखावत की आठवीं पुण्यतिथि खाचरियावास में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस दौरान 51 लोगों ने अंगदान के फॉर्म भरे। कस्बे के रैफरल अस्पताल के पास बने स्मारक पर भैंरोंसिंह शेखावत की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि शेखावत गरीबों के मसीहा थे। उनकी गरीबों के लिए शुरू की गई अंत्योदय योजना एक मिसाल है। उन्होंने पूरे देश में राजस्थान व विदेशों पर भारत की अलग पहचान बनाई। इस अवसर पर चिरंजीलाल जैन, जिला परिषद सदस्य सुरेश शर्मा, पलसाना कृषि मंडी के चेयरमैन प्रभुसिंह, उपप्रधान बसंत कुमावत, सहकारी समिति के अध्यक्ष डीपी सोलंकी, सरपंच रामसिंह उमाड़ा, राधाकृष्ण शर्मा, बाबूलाल हल्दुनिया, भाजपा मंडल खाचरियावास अध्यक्ष मुकेश शर्मा, किशन मांडिया, पूर्व सरपंच नरेन्द्र सिंह शेखावत, मदनलाल पारीक, मालीराम लांबा, सरपंच सीमा लांबा, रणवीर सिंह सोलंकी, प्रमोद शर्मा, मदनलाल जैन, लोकेश शर्मा, बाबूलाल सैन, सतीश सैन, राहुल हल्दुनिया, शिवराम, समद खान, सदीक मंसूरी सहित आसपास के क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व मौजूद रहे। पुण्यतिथि कार्यक्रम में पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोसिंह शेखावत के प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में पंजाब सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल द्वारा शेखावत के नाम पर खाचरियावास के विकास कार्यों पर एक करोड़ रुपए की घोषणा के छह वर्ष के बाद भी खर्च नहीं करने को लेकर चर्चा की गई। छह वर्ष बाद भी खाचरियावास के विकास के लिए राशि खर्च नहीं करने पर ग्रामीणों ने रोष प्रकट किया।

अंगदान शिविर में 51 लोगों ने फाॅर्म भरे

बाबोसा की स्मृति में दैनिक भास्कर, हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड एवं मां भारती स्कूल खाचरियावास के संयुक्त तत्वावधान में अंगदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें लोगों से अंगदान के घोषणा पत्र भरवाए गए। इस दौरान 51 लोगोें ने पहली बार अंगदान करने की घोषणा की। इस अवसर पर पलसाना कृषि मंडी चेयरमैन प्रभुसिंह गोगावास ने बाबोसा को भाजपा का सूर्य बताया। पूर्व उपजिला प्रमुख हनुमान प्रसाद झाझड़ा ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान की सोच से बनाई स्व. शेखावत की योजना को संपूर्ण देश की सरकारों ने लागू किया हैं।

रामगढ़ शेखावाटी | कस्बे में पूर्व उपराष्ट्रपति भैंरोंसिंह शेखावत की पुण्यतिथि मनाई गई। सहनुसर में जनजागृति मंच के तत्वावधान में चौपाल पर शेखावत द्वारा समाजसेवा के क्षेत्र में राजनीति के माध्यम से किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। समारोह में संस्था अध्यक्ष लादूसिंह शेखावत, मदनसिंह, गिरवरसिंह, रतनसिंह, मोहनसिंह, राजेन्द्रसिंह, मांगूसिंह, समंदरसिंह मौजूद थे। इसी प्रकार भाजपा कार्यकर्ताओंे द्वारा वीर हनुमान मन्दिर में पूर्व उपराष्ट्रपति को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर जगदीश ढंढ़, शुभकरण भार्गव, सुगनाराम गुर्जर, जितेन्द्र सैनी, किशनलाल झाझड़ा, सुनील सैनी, विष्णु चोटिया, किशोर जांगिड़, गिरधारीलाल सैनी, रतनलाल बियाला, मुरारीलाल दर्जी मौजूद थे।

दांतारामगढ़

रामगढ़

खबरें और भी हैं...