पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 1500 महिलाओं ने ली बाल विवाह नहीं करने की शपथ

1500 महिलाओं ने ली बाल विवाह नहीं करने की शपथ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पलसाना. श्यामपुरा धाम में निकली निशान व कलश यात्रा में शामिल महिलाएं।

भास्कर न्यूज | पलसाना

ग्राम श्यामपुरा पूर्वी में ग्रिड वाले बालाजी के समीप श्यामपुरा बालाजी धाम में बुधवार को बालाजी का मेला शुरू हुआ। पुजारी जैसराज बोराण के निर्देशन में मंदिर को शानदार सजाया गया। इस दौरान 1500 जागरूक महिलाओं ने बाल-विवाह नहीं करने की प्रतिज्ञा ली। महिलाओं को उनके अधिकारों से अवगत कराया गया। डीजे के साथ देवीपुरा बालाजी धाम सीकर, पिपराली बालाजी धाम पिपराली, कैशा का बालाजी कटराथल, श्यामपुरा बालाजी धाम, दौलतपुरा बालाजी धाम एवं सालासर बालाजी धाम पलसाना से शुरू हुई समस्त पदयात्राओं का संगम श्यामपुरा बस स्टैंड पर हुआ। निशान पदयात्रा श्यामपुरा धाम पहुंची, जहां से राम दरबार एवं हनुमानजी की शोभायात्रा, झांकी तथा कलश यात्रा के साथ पदयात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होकर निकाली गई। जगह-जगह शानदार स्वागत हुआ। उसके पश्चात मंदिर में एक कुंडीय महायज्ञ में एकादश जोड़ों ने आहुतियां दी। भंडारा प्रसाद वितरण शुरू किया गया। बनवारीलाल बगड़िया, अशोक शर्मा, मदनलाल, रामानंद यादव, मुकंदाराम डूडी, मनोज गढ़वाल, सुरेंद्र गढ़वाल, भगवानाराम गढ़वाल, द्वारकाप्रसाद चोटिया आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...