पलसाना | कस्बे के रीको औद्योगिक ग्रोथ सेंटर स्थित पाइप फैक्ट्री में करंट लगने से छात्र की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि उमाशंकर (18) पुत्र किशोरीलाल सोनी निवासी गोवटी की करंट लगने से मौत हो गई। उमाशंकर को दोपहर में पलसाना सीएचसी लेकर आए, जहां मृत घोषित कर दिया। उमाशंकर सीकर से बीए कर रहा था।