जुराठड़ा सहकारी समिति के रामदेव सिंह बने अध्यक्ष
पलसाना| जुराठड़ा ग्राम सेवा सहकारी समिति जुराठड़ा में सोमवार को ग्राम सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के निर्विरोध चुनाव हुए। व्यवस्थापक छाजूराम ने बताया कि निर्वाचन अधिकारी खेताराम के सानिध्य में संचालक मंडल द्वारा अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का निर्विरोध चुनाव किया गया। इसमें अध्यक्ष पद के लिए रामदेव सिंह तथा उपाध्यक्ष के लिए सुमित्रा देवी यादव को चुना गया।