भारतीय जनता पार्टी विधानसभा दांतारामगढ़ के छह मंडलों की बैठक सोमवार को श्री रघुनाथ महाविद्यालय दांतारामगढ़ में हुई। बैठक में संगठन की गतिविधियों पर चर्चा की गई। वहीं आने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में दांतारामगढ़ के छह मंडलों के 273 बूथोंं पर प्रत्येक पांच बूथ पर एक प्रभारी मनोनीत किया गया। सात दिनों तक चलने वाले इस अभियान के तहत पांच बूथों पर नियुक्त प्रभारी प्रत्येक बूथ पर जाकर बूथों का भौतिक सत्यापन करेंगे। बूथ प्रभारी बूथों पर काम कर रहे हंै या नहीं। बूथ अस्तित्व में है या नहीं। इसकी पूरी जानकारी का भौतिक सत्यापन कर अपनी रिपोर्ट दंेगे। 27 मई को 273 बूथों की बैठक होगी। उसमें आगे की कार्य योजना पर विचार विमर्श किया जाएगा। बैठक में माटी कला बोर्ड के चेयरमैन हरीश कुमावत, पलसाना कृषि उपज मंडी के चेयरमैन प्रभुसिंह शेखावत, दांतारामगढ़ भाजपा मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश स्वामी सभी मंडलों के अध्यक्ष व जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
दांतारामगढ़. बैठक मंचस्थ प्रभारी