ननिहाल आए युवक की कार की टक्कर से मौत
भास्कर संवाददाता | सीकर
मां को लेने ननिहाल आए युवक की कार की टक्कर से मौत हो गई। गंभीर अवस्था में उसे कार चालक काे अस्पताल में भर्ती करवा गया, जहां पर उसकी मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया। मृतक ओमपाल सिंह पुत्र जीतसिंह बनेठी पनिहाला, जयपुर ग्रामीण का रहने वाला था। वह 16 मई को मां को लेने के लिए पलसाना आया था। शाम को करीब आठ बजे परिजनों को किसी काम से जाने की बात कहकर भढाढ़र की ओर चला गया। उसे रास्ते में पैदल सड़क पार करते समय कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गया। लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया और उसकी कार में उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के लिए बैठा दिया। वह उसे अस्पताल में छोड़कर चला गया। इसके बाद उसकी मौत हो गई।