पलसाना| ग्राम शाहपुरा में ब्राह्मण महासभा की बैठक रघुनाथ प्रसाद शर्मा के सानिध्य में हुई। बैठक में समाज के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत बनाने एवं समाज में व्याप्त कुरीतियों को त्यागने पर चर्चा की गई। पुजारी मथुराप्रसाद शर्मा के निधन पर श्रद्धांजलि दी गई। मानसरोवर ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष अशोक शर्मा, सचिव महेंद्र कौशिक, प्रहलाद इंदौरिया, रघुनाथप्रसाद, सीताराम शर्मा, शंकरलाल आदि थे।