पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नपा अब तक नहीं लगा पाई कचरा वाहनों में जीपीएस

नपा अब तक नहीं लगा पाई कचरा वाहनों में जीपीएस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले की नगर परिषदों से भी बताई जा रही बड़वानी नगर पालिका की स्थिति

भास्कर संवाददाता | बड़वानी

जनवरी में चलाए गए स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 में बड़वानी का नंबर नहीं लगा है। साथ ही जिले में भी फिसड्‌डी रही। जानकारी के अनुसार स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत अपनाई जाने वाली प्रक्रिया भी बड़वानी नगर पालिका नहीं कर पाई। अब तक कचरा वाहनों में जीपीएस सिस्टम नहीं लगाया जा सका और न ही अब तक डस्टबिन बांटे जा सके है, जबकि इनकी प्रक्रिया कई दिनों से चल रही है।

4 जनवरी से शुरू हुए स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत बड़वानी नगर पालिका ने केवल सफाई अभियान चलाया है। इसके अलावा कोई खास प्रयास नहीं किए गए है। यही वजह है कि नपा जिले में भी नगर परिषदों से पीछे रह गई। बेवसाइट के अनुसार नगर पालिका बड़वानी को 924 स्थान पर आई है जबकि इससे आगे पानसेमल, पलसूद बड़वानी नपा से आगे हैं। गुरुवार को नगर पालिका स्वास्थ्य अधिकारी युनुसउद्दीन कुरैशी ने बताया रिपोर्ट तो जारी हो गई है लेकिन अभी तक अपने पास ऐसी कोई जानकारी नहीं आई है की बड़वानी नपा कौन से स्थान पर है। नगर पालिका अधिकारी दावा कर रहे हैं अब स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 में ऐसे प्रयास किए जाएंगे। इससे नपा देश के स्वच्छ शहरों में शामिल हो सके।

खबरें और भी हैं...