आज विभिन्न गांवों में 6 बजे बिजली रहेगी बंद
सेंधवा | बिजली कंपनी शुक्रवार को 132 केवी उपकेंद्र सेंधवा के 63 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर का मेंटेनेंस कार्य सुबह 7 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक करेगी। इससे चलते बलवाड़ी, पलसूद , धनोरा, चाटली से संबंधित 33/11 केवी उपकेंद्र की बिजली सप्लाई बंद रहेगी। जिसमे बलवाड़ी, वरला, धवली, धनोरा, चाचरिया, और पलसूद आदि प्रभावित रहेंगे। यह जानकारी बिजली कंपनी के सहायक यंत्री अमरसिंह वास्कले ने दी है।