पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पलसूद से मटली के बीच सड़क में हुए दो फीट गहरे गड्ढे, पुलिया भी क्षतिग्रस्त

पलसूद से मटली के बीच सड़क में हुए दो फीट गहरे गड्ढे, पुलिया भी क्षतिग्रस्त

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पलसूद से मटली इंदलधाम का 7 किमी रोड जर्जर हो गया है। रोड में दो-दो फीट गहरे गड्‌ढे हो गए हैं। इस मार्ग से आने वाले राहगीरों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इस रोड पर बनी पुलिया भी क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को हादसे का भय बना रहता है। 8 साल से क्षेत्रवासी इस रोड को बनाने की मांग कर रहे हैं। जबकि 2011 में मटली में इंदल उत्सव की शुरुआत करने सीएम शिवराजसिंह चौहान यहां आए थे। उस दौरान उन्होंने रोड को बनवाने की घोषणा भी की थी। लेकिन 8साल बाद भी इस रोड की सुध लेने वाला कोई नहीं है। जबकि इस मार्ग से एकलबारा, मटली, सांवरदा, जोड़ाई, निहाली, उपला, भूलगांव, मण्डबाड़ी, झोपाली सहित गई गांवों के लोगों का आना जाना होता है। इन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

मटली क्षेत्र से पलसूद पढ़ाई करने आने वाले विद्यार्थियों को रोड खराब होने से भारी परेशानी के बीच रोजाना इसी मार्ग से आना पड़ रहा है। विद्यार्थियों ने बताया खास कर बारिश में कच्ची सड़क में कीचड़ हो जाता है। ज्यादा बारिश होने पर पुलिया पर पानी होने से स्कूल आ पाना संभव नहीं हो पाता।

इस तरह से क्षतिग्रस्त पुलिया से जोखिम उठाकर कर आवागमन कर रहे लोग।

ट्रैक्टर ट्राली से उपज लाने में पटल जाती है ट्राली
क्षेत्र के किसानों ने बताया कि एकलबारा से मटली तक का रोड कच्चा है। इसमें दो-दो फीट के गहरे गड्‌ढे हो गए हैं। इससे उपज को बेचने के लिए ट्रैक्टर ट्राली से पलसूद लाने में कई बार किसानों की ट्राली पटल जाती है। क्षेत्र के लोगों ने इस संबंध में सैकड़ों पर जनप्रतिनिधियों को आवेदन देकर रोड बनाने की मांग की है। हरबार उन्हें आश्वासन भी मिला है। लेकिन सड़क अभी तक नहीं मिल सकी है।

जनप्रतिनिधि हर बार देते हैं आश्वासन
क्षेत्र के लोगों ने कई बार इस 7किमी रोड निर्माण को लेकर जनप्रतिनिधियों को आवेदन देकर मांग की है। लेकिन हरबार प्रतिनिधि सिर्फ आश्वासन देते हैंं। जबकि रोड अभी तक नहीं बन सका है। इस संबंध में विधायक दीवानसिंह पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश खंडेलवाल, जिला पंचायत प्रतिनिधि दिलीप खस्ते सहित कई नेताओं ने लोगों को आश्वासन दिया है। धर्म जागरण मंच के प्रांतीय प्रमुख रेवाराम ने बताया 23दिसंबर 2011में सीएम मटली इंदलधाम आए थे। तब भी पलसूद मटली मार्ग निर्माण की मांग की गई थी। अब 17अप्रैल को भी सीएम असंगठित श्रमिकों के सम्मेलन में शामिल होने आ रहे हैं। इस बार छात्राएं सीएम को आवेदन देकर रोड निर्माण की मांग करेंगी।

प्रोसेस चल रही है, जल्द कराएंगे रोड निर्माण
मटली पलसूद मार्ग को बनाने के लिए विभागीय स्तर पर प्रोसेस चल रही है। कई बार लोगों ने मांग भी की है। प्रोसेस पूरी होने के बाद जल्द ही रोड निर्माण कर क्षेत्र के लोगों को सुविधा दी जाएगी। दीवानसिंह पटेल, विधायक।

खबरें और भी हैं...