सीएम ने की 5 करोड़ की घोषणा
सेंधवा | नगर पालिका अध्यक्ष बसंतीबाई ने पलसूद आगमन पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह को नगर विकास के लिए 8 करोड़ की मांग का पत्र सौंपा। इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष एस वीरा स्वामी, पूर्व नपा अध्यक्ष अरुण चौधरी प्रवक्ता सुनील अग्रवाल भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री चौहान ने नगर पालिका को 5 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। गौरतलब है कि नपा अध्यक्ष ने पुराने कार्यलय भवन को तोड़कर 5 करोड़ की लागत से पार्किंग शॉपिंग काॅम्प्लेक्स एवं 200 सीटर सभागृह का निर्माण करने के लिए 5 करोड़ रुपये और वरला रोड पर डिवाइडर बनाकर बिजली के खंभे एवं पैवर लगाने के लिए 3 करोड़ रुपए की मांग की थी।