पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मुख्यमंत्री से करेंगे 8 करोड़ रु देने की मांग

मुख्यमंत्री से करेंगे 8 करोड़ रु देने की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर पालिका कार्यालय में हुई बैठक में मौजूद अध्यक्ष व अन्य।

सेंधवा | मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के पलसूद आगमन पर शहर के विकास के लिए 8 करोड़ रुपये की मांग नगर पालिका अध्यक्ष बसंतीबाई यादव करेंगी। भाजपा प्रवक्ता सुनील अग्रवाल ने बताया पुराने कार्यालय भवन को तोड़कर 5 करोड़ की लागत से पार्किंग शॉपिंग काॅम्प्लेक्स एवं 200 सीटर सभागृह का निर्माण करने की योजना है। मुख्यमंत्री अधोसंरचना योजना से इस काम की मंजूरी नहीं मिल सकती, इसलिए 5 करोड़ रुपये का बैंक ऋण नपा को दिलाने की मांग की जाएगी। इसके निर्माण से युवाओं को रोजगार व बैंक या बीमा या कोई शासकीय कार्यालय के लिए उपयोगी होगा। इसके अतिरिक्त वरला रोड पर डिवाइडर बनाकर बिजली के खंभे एवं पेवर लगाने के लिए 3 करोड़ रुपये की मांग की जाएगी।

खबरें और भी हैं...