मेंटेनेंस कार्य करते बिजली कर्मचारी।
फाल्ट से टूटकर नीचे गिरी बिजली केबल, हादसा टला
धनोरा | शुक्रवार को बिजली कंपनी के मेंटेनेंस कार्य से 6:30 घंटे बाद बिजली गुल रही। दोपहर 1:30 बजे बिजली प्रदाय शुरू होने के कुछ घंटे बाद 3:45 बजे बस स्टैंड पर फाॅल्ट के बाद बिजली केबल टूटकर नीचे गिर गई। केबल टूटी उस समय वहां कोई मौजूद नहीं था। बस स्टैंड होने से यहां यात्री वाहन अकसर खड़े रहते हैं। साथ ही यात्री भी बस का इंतजार करने घरो के सामने खड़े रहते हैं। बिजली केबल टूटी उस समय वहां कोई मौजूद नहीं था। नहीं तो बड़ा हादसा हो जाता। सूचना मिलने के बाद बिजली सप्लाय बंद किया गया कुछ देर बाद बिजली कर्मचारियों ने केबल जोड़ने का काम शुरू किया। इस दौरान करीब एक घंटे से ज्यादा बिजली प्रदाय बंद रहा।