पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अस्पताल की भूमि पर कर रहे तार फेंसिंग

अस्पताल की भूमि पर कर रहे तार फेंसिंग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पलसूद | नगर से 1 किमी दूर जल खेड़ा रोड पर नए बने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चारों ओर नगर परिषद के माध्यम से तार फेंसिंग कराई जा रही है। नगर परिषद के सब इंजीनियर चंदनसिंह तोमर ने बताया की अस्पताल के सामने खाली जगह पर अतिक्रमण अतिक्रमणकारियों द्वारा बार-बार अतिक्रमण किया जा रहा है। इसको देखते हुए नगर परिषद द्वारा तार फेंसिंग कर अस्पताल को चारों तरफ से सुरक्षित किया जा रहा है। नगर के मुन्ना सोनी, जितेंद्र जायसवाल, रवि वर्मा ने बताया कि तार फेंसिंग होने से अतिक्रमण करने वालों व आवारा पशुओं से निजात मिलेगी।

जिले के विकास में अच्छा रहा मीडिया का सहयोग-कलेक्टर नायक

बड़वानी | प्रेस क्लब ने शनिवार रात को कलेक्टर तेजस्वी नायक को विदाई दी। इस मौके पर उन्होंने क्लब के नए भवन का शुभारंभ किया। कलेक्टर ने कहाै। देश के सबसे पिछड़े 115 जिलों में शामिल बड़वानी जिले की रैंकिंग सुधरे। जिले के विकास में प्रशासन के साथ मीडिया का भी बेहतर सहयोग मिलता रहा है। इस दौरान क्लब अध्यक्ष घनश्याम राठौर, हेमंत शर्मा सहित क्लब के सभी पदाधिकारी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...