आम के पेड़ से गिरा बालक, मौत
पलसूद | नगर के वार्ड क्रमांक 14में आम के पेड़ से गिरने से एक बालक की मौत हुई है। पुलिस जानकारी अनुसार इतेश पिता मोतीराम (9) रविवार दोपहर में घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान वह पास में लगे आम के पेड़ पर चढ़ गया। पैर फिसलने से बालक पेड़ से गिर गया। इसके बाद पालक इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुुंचे। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रैफर किया गया। यहां से इंदौर रैफर किया गया। जबकि इंदौर में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। लोगों ने बताया वार्ड 14 की पार्षद वेलबाई का पुत्र है।