लंगर में 500 लोगों ने ग्रहण की प्रसादी
पलसूद | नगर के गुरुद्वारा में प्रेमसिंह चिकल्या की ओर से कीर्तन पाठ कराया गया। साथ ही पूरनसिंह मुंबई की ओर से लंगर आयोजन किया गया। गुरुद्वारा प्रबंधक मनोहर लाल जायसवाल ने बताया लगभग 500 लोगों ने प्रसादी ग्रहण कर धर्म का लाभ लिया। इस अवसर नगर परिषद अध्यक्ष रमा वास्कले, उपाध्यक्ष संतोष चितावले, सिराज खान, ज्ञानी धुमसिंंह, कालुभाई नायक, मुकेश धनगर, कमलेश सोनी, मोहित शुक्ला व समाजजन उपस्थित थे।