पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आंबेडकर जयंती : महू जाने के लिए 12 बसें अिधग्रहित

आंबेडकर जयंती : महू जाने के लिए 12 बसें अिधग्रहित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बड़वानी | संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती शनिवार को मनाई जाएगी। बाबा साहब की जन्म स्थली पर महू में कार्यक्रम होंगे। इसमें जिले से भी कार्यकर्ता व लोग शामिल होंगे। इसको लेकर विभिन्न रूट की 12 बस अधिग्रहित की गई है। बस अधिग्रहण से यात्रियों को ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके अलावा शहर में भी विभिन्न कार्यक्रम होंगे। बस स्टैंड के पास स्थित अंबेडकर गार्डन में सामाजिक संगठन के पदाधिकारी व विद्यार्थी बाबा साहब को श्रद्धांजलि देंगे। महू में होने वाले कार्यक्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शामिल होंगे। प्राइवेट बस ऑनर्स कल्याण एसोसिएशन के सचिव संजय पुरोहित ने बताया शुक्रवार शाम को बसों के अधिग्रहण की स्थिति स्पष्ट हुई। इसके तहत बड़वानी, पलसूद सहित अन्य रूट की 10 से 12 बस अधिग्रहित की गई है।

खबरें और भी हैं...