पलवल|जिलास्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को किया गया। इसमें काफी संख्या में खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा खेल प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रवि गोस्वामी व महेश कसाना ने किया। प्रतियोगिता का आयोजन मास्टर ओमप्रकाश सैनी ने किया। इसमें महिला खिलाड़ियों का दबदबा रहा। मास्टर ओमप्रकाश सैनी के मुताबिक जिलास्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के अंडर 16 किलो भार वर्ग में आइशा ने गोल्ड, अंडर 24 वर्ग में भूमि ने गोल्ड व कावेरी ने सिल्वर, अंडर 26 में चंचल ने गोल्ड, गरिमा ने सिल्वर, हिमांशी व ज्योति ने ब्रांज मेडल जीता। अंडर 29 वर्ग में खुशी ने गोल्ड, अंडर 32 वर्ग में राधिका ने गोल्ड, अंडर 33 वर्ग में कीर्ति गोल्ड, राधिका ने सिल्वर व नेहा ने ब्रांज, अंडर 37 वर्ग में अनुष्का ने गोल्ड, अंडर 41 वर्ग में प्राची ने गोल्ड जीता। जबकि अंडर 44 वर्ग में तन्नू ने गोल्ड, सजीता ने सिल्वर व हर्षिता ने ब्रांज, अंडर 51 वर्ग में वंदना ने गोल्ड, अंडर 55 में संजना ने गोल्ड मेडल जीते।