पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हथियार के बल पर युवकों ने लूटी बाइक, अपनी छोड़ गए

हथियार के बल पर युवकों ने लूटी बाइक, अपनी छोड़ गए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पलवल-हसनपुर मार्ग पर तीन बाइक सवार युवकों ने हथियार के बल पर एक व्यक्ति से उसकी बाइक लूट ली और अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

कैंप थाना के जांच अधिकारी एएसआई चंदन सिंह के मुताबिक छज्जूनगर गांव निवासी गजेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि 18 मई को देर शाम वह बाइक से अपने गांव जा रहे थे। लेकिन जब वह शाम करीब साढ़े आठ बजे पलवल-हसनपुर मार्ग पर लोहागढ़ गांव के निकट पहुंचे तो पीछे से एक बाइक पर आए तीन युवकों ने उनकी बाइक को टक्कर मारी और कहा कि बाइक रोक ले नहीं तो गोली मार देंगे। उन्होंने बाइक रोक ली। इसके बाद एक युवक ने आकर उनके सिर में कट्टा का बट मारा। इससे वह बेहोश होकर गिर पड़े। इसके बाद आरोपी उनकी बाइक लेकर फरार हो गए और अपनी बजाज डिस्कवर बिना नंबर की बाइक को वहीं छोड़ गए।

खबरें और भी हैं...