पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर सवार लड़की की मौत

ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर सवार लड़की की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पलवल-अलीगढ़ मार्ग पर शनिवार देर शाम किठवाड़ी गांव के निकट ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर सवार 15 वर्षीय पूजा नामक लड़की की मौके पर मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। किठवाड़ी निवासी हरकेश व भजन अपने खेत पर काम कराने के लिए गांव से मजदूर लेकर गए थे। काम होने के बाद दोनों मजदूरों को ट्रैक्टर में बैठाकर घर लौट रहे थे। लेकिन जब शनिवार देर शाम करीब साढ़े आठ बजे उनका ट्रैक्टर किठवाड़ी गांव के निकट पहुंचा तो पीछे से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर पर बैठी पूजा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि हरकेश, टेकचंद, सीमा, रजनी व भजन घायल हो गए। घायलों में से भजन को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। जबकि हरकेश, टेकचंद, सीमा व रजनी को दिल्ली के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने इस संबंध में प्रत्यक्षदर्शी टेकचंद की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है

खबरें और भी हैं...