पलवल |सुभाष चंद को ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया। इसके अलावा गिर्राज सिंह को सचिव बनाया गया। लोक निर्माण भवन के विश्राम गृह में रविवार को सफाई कर्मचारियों की बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मबीर सिंह भंगूरी ने ली। बैठक में सफाई कर्मियों की मांगों को लेकर भी चर्चा की गई। सफाई कर्मियों की इस बैठक में चुने गए नवनियुक्त प्रधान सुभाष चंद ने कहा कि सफाई कर्मियों के वेतन को सीधा बैंक में डलवाने के लिए संघर्ष किया जाएगा। इसके लिए कोई लड़ाई भी लड़नी पड़ी तो यूनियन के माध्यम से लड़ी जाएगी। सफाई कर्मियों ने सरकार से बैठक में कई मांगें रख उन्हें पूरी करने की मांग की। सफाई कर्मियों ने बैठक में एकजुटता का परिचय दिया। बैठक को करन सिंह, सतबीर, बिमला, कुलदीप, दीपक, प्रेमचंद व राम अवतार ने भी संबोधित किया।