पलवल|हिसार के महावीर स्टेडियम में आयोजित 10वीं हरियाणा कप ताइक्वांडो चैंपियनशिप में 58 से 63 किलोग्राम भार वर्ग में हथीन के 21 वर्षीय दीपक मैथिल ने सिल्वर मेडल हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। 10वीं हरियाणा कप ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रदेशभर के 500 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इनमें से दीपक मैथिल पलवल जिले से अकेले थे। दीपक की इस जीत पर उनके कोच लक्ष्मीकांत, सचिव जोगेंद्र, पार्षद सुमित राजपूत, सुखबीर सिंह, सुदामा, गंगाराम, संजय व परमानंद आदि ने खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।