पलवल|सीआईए ने बुधवार देर शाम अलावलपुर रेलवे क्रासिंग के निकट से दो युवकों को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है, जबकि एक युवक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। सीआईए प्रभारी विश्व गौरव के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि अलावलपुर रेलवे क्रासिंग के निकट तीन युवक हथियारों से लैस किसी वारदात को अंजाम देने के इंतजार में खड़े है। सीआईए प्रभारी विश्व गौरव ने तुरंत टीम का गठन कर मौके पर दबिश देकर दो बदमाशों को दबोच लिया, जबकि एक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। पकड़े गए दोनों बदमाश जनौली गांव निवासी विजय व विनय हैं, जबकि फरार हुआ बदमाश गौरव है। पुलिस के अनुसार आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।