पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • योगासन प्रतियोगिता में शिवानी व शिवा ने जीता श्रेष्ठ योगी का खिताब

योगासन प्रतियोगिता में शिवानी व शिवा ने जीता श्रेष्ठ योगी का खिताब

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पलवल|अगवानपुर गांव में शुक्रवार को प्रतिभा खोजो योगासन प्रतियोगिता हुई। इसमें श्रेष्ठ योगी का खिताब लड़कियों में कुमारी शिवानी ने व लड़कों में शिवा ने जीता। जबकि राखी व हितेष उपविजेता रहे। प्रतियोगिता में लड़कों के पांच से आठ आयु वर्ग में सचिन ने पहला, अभिषेक ने दूसरा व लोकेश ने तीसरा, आठ से दस आयु वर्ग में हितेष ने पहला, राहुल ने दूसरा व जतिन ने तीसरा स्थान हासिल किया। 10 से 12 आयु वर्ग में राहुल ने पहला, जोगेंद्र ने दूसरा व ललित ने तीसरा, 12 से 14 आयु वर्ग में शिवा ने पहला, तरुण ने दूसरा व कुंवरपाल ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों में पांच से आठ आयु वर्ग में वर्षा ने पहला, नैना ने दूसरा व गगना ने तीसरा, आठ से दस आयु वर्ग में शिवानी ने पहला, स्नेहा ने दूसरा व खुशी ने तीसरा, दस से 12 आयु वर्ग में राखी ने पहला, अंजली ने दूसरा व दीपिका ने तीसरा स्थान हासिल किया।

खबरें और भी हैं...