पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पलवल | डीसी मनीराम शर्मा ने नगर परिषद के भवन

पलवल | डीसी मनीराम शर्मा ने नगर परिषद के भवन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पलवल | डीसी मनीराम शर्मा ने नगर परिषद के भवन निरीक्षक सुल्तान सिंह को निलंबित कर दिया है। भवन निरीक्षक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मकान के नक्शे पास करने में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। स्थानीय अधिकारियों द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने से कार्यकर्ताओं ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव दीपक मंगला से की थी। उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल व शहरी निकाय मंत्री कविता जैन को इस बारे में बताया। कविता जैन ने डीसी मनीराम शर्मा को पत्र लिख कार्रवाई की सिफारिश की। डीसी ने पूरे मामले की जानकारी लेने के बाद सुल्तान सिंह को निलंबित कर दिया।

खबरें और भी हैं...