पलवल| हथीन नगरपालिका के वार्ड नंबर 11 में पेयजल समस्या से परेशान महिलाओं ने शुक्रवार को जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यालय पर प्रदर्शन किया। महिलाएं कई दिन से पेयजल समस्या के बारे में विभाग से शिकायत कर रही थी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने प्रदर्शन का रास्ता अपनाया। कॉलोनी निवासी शकील अहमद, सरफुद्दीन मेवाती, जमशीदा, जमीला, मुबीना का कहना था कि गर्मी व रमजान शुरू हो चुका है। लेकिन कॉलोनी में जलापूर्ति ठीक नहीं है। जिससे कॉलोनी वासी परेशान है। समस्या के निराकरण के लिए विभाग के एसडीओ एके गुप्ता ने आश्वासन दिया कि जब तक जलापूर्ति ठीक नहीं हो जाती तब तक टैंकर से पानी भिजवाया जाएगा।