पत्नी की हत्या का आरोपी पति निकला, गिरफ्तार
पलवल|शहर के कैलाश नगर निवासी राकेश उर्फ सोनू की प|ी की हत्या के मामले में पुलिस ने शुक्रवार देर शाम उसके पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की शक की सूई पहले दिन से ही उसके पति की ओर घूम रही थी। पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो कई सुराग हाथ लगे। इसके बाद शुक्रवार को अस्पताल से छुट्टी होते ही पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने इस मामले की जांच का जिम्मा चांदहट पुलिस से लेकर सीआईए प्रभारी विश्व गौरव को सौंपा था। उन्होंने इस दौरान हिरासत में लेकर दो युवकों से पूछताछ की तो अहम सुराग हाथ लगे। शुक्रवार को सोनू की अस्पताल से जैसे ही छुट्टी हुई वैसे ही सीआईए पुलिस ने मृतका की हत्या के मामले में उसे गिरफ्तार कर लिया।