बहू ने लगाया पति पर कुकर्म व ससुर पर दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज
पलवल|एक महिला ने पति पर कुकर्म व ससुर पर कई बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इसके अलावा ननद, देवर व सास पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। ससुर हरियाणा पुलिस में एएसआई है। जिला महिला थाने की पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी अनीता के मुताबिक 26 वर्षीय महिला ने शिकायत में कहा है कि उसकी शादी 24 अप्रैल 2016 को भारत के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति मेरे साथ अप्राकृतिक संबंध बनाना चाहता था और मना करने पर मारपीट करता था। मैंने जब इस बारे में सास-ससुर को बताया तो उन्होंने मुझे ही धमकाया। इसके बाद एक दिन जब वह अपने कमरे में अकेली थी तो ससुर अंदर आया और दुष्कर्म किया। इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं ससुर ने उसकी चुप्पी का नाजायज फायदा उठाकर कई बार उसके साथ गलत काम किया। आरोप है कि ननद, देवर व सास उसके साथ मारपीट करते और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते। 11 मई 2018 को पति मुझे गांव की गली में छोड़कर आ गया। इसके बाद मैंने आपबीती अपने माता-पिता को बताई। इसके बाद परिजन मुझे महिला थाने ले गए और शिकायत महिला थाने को दी। पुलिस ने पति, ससुर, सास, ननद व देवर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी अनीता का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सास, ननद व देवर पर लगाया मारपीट का आरोप