पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लापता आठवीं कक्षा के छात्र का शव कुएं में मिला

लापता आठवीं कक्षा के छात्र का शव कुएं में मिला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पलवल| कानोली गांव से लापता 13 वर्षीय आठवीं कक्षा के छात्र का शव मिंडकोला-कानोली मार्ग पर केएमपी के समीप कुएं से मिला है। छात्र की मां ने कानोली गांव की एक महिला पर शक जताते हुए आरोप लगाया है कि उनके बेटे को या तो उसने मारा है या मरवाकर कुएं में डलवाया है। पुलिस ने उक्त महिला के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिंडकोला पुलिस चौकी प्रभारी हरिओम के मुताबिक 9 मई को कानोली गांव से 13 वर्षीय आठवीं कक्षा का छात्र अविनाश लापता हो गया था। अविनाश जंगपुरा दिल्ली का रहने वाला है, लेकिन चार वर्ष से अपने जीजा कानोली निवासी विजयपाल के पास रहकर पढ़ाई कर रहा था। इस वर्ष अविनाश आठवीं कक्षा में पढ़ता था। नौ मई को अविनाश गायब हो गया। इसके बाद परिजन उसकी तलाश में जुटे रहे। किसी ने बताया कि मिंडकोला के जंगल में केएमपी के पास कुएं में एक शव पड़ा है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकाला तो उसकी पहचान अविनाश के रूप में हुई। मृतक की मां उषा ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे को सावित्री ने मारकर या मरवाकर कुएं में डाल दिया है। पुलिस ने सावित्री के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए बिसरा जांच के लिए मधुवन भेज दिया गया।

खबरें और भी हैं...