पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मलेशिया से कबड्डी खिलाड़ी मिथलेश का घर्रोट गांव पहुंचने पर किया स्वागत

मलेशिया से कबड्डी खिलाड़ी मिथलेश का घर्रोट गांव पहुंचने पर किया स्वागत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मलेशिया में आयोजित महिला एशियन गेम्स कबड्डी प्रतियोगिता में पाकिस्तान की टीम को हराने वाली भारतीय टीम की सदस्य पलवल जिले के घर्रोट गांव की खिलाड़ी मिथलेश का गांव पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। गांव के लोग खिलाड़ी को हथीन से ढोल-नगाड़ों के साथ गांव तक ले गए। वहां ग्रामीण महिलाओं ने नाच गाकर उन्हें पलकों पर बैठाया। यह प्रतियोगिता 11 से 13 मई तक में मलेशिया में हुई थी। भारतीय 14 सदस्यीय महिला कबड्डी टीम में छह लड़कियां पंजाब तथा आठ लड़कियां हरियाणा से थीं। इनमें घर्रोट गांव की मिथलेश भी शामिल हैं। मलेशिया में फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान की टीम को 20 अंकों से हराकर जीत हासिल की थी। इस मुकाबले में भारत की टीम ने 47 तथा पाकिस्तान की टीम ने 27 अंक अर्जित किए थे। इससे पहले सेमीफाइनल में भारत ने इंडोनेशिया को हराया था। प्रतियोगिता में भारत पाकिस्तान के अलावा इंडोनेशिया, कजाकिस्तान, नेपाल, श्रीलंका, मलेशिया व फिलिपींस की टीमों ने हिस्सा लिया था। गांव पहुंचने पर मिथलेश के पिता सुमेर सिंह व माता लिखवंती देवी ने बेटी को आशीर्वाद दिया। मिथलेश भारत की तरफ से महिला कबड्डी टीम में कई प्रतियोगिताओं में अपना दम दिखा चुकी हैं।

पलवल. घर्रोट गांव पहुंचने पर मिथलेश को उनके माता-पिता आशीर्वाद देते हुए।

खबरें और भी हैं...