पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दबाव बनाकर भाजपा प्रदेशों की राजनीति को कर रही हाईजैक: चौटाला

दबाव बनाकर भाजपा प्रदेशों की राजनीति को कर रही हाईजैक: चौटाला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पलवल|भाजपा केंद्र सरकार का दबाव बनाकर पूरे देश के अंदर राजनीति को हाईजैक करने का काम कर रही है। क्योंकि मणिपुर व गोवा के बाद अब कर्नाटक में यह कार्य जारी है। जेटीएस गठबंधन का बहुमत होने के बाद भी महामहिम राज्यपाल ने भाजपा को सरकार बनाने का मौका दे दिया, जो कहीं न कहीं लोकतंत्र की हत्या है। उक्त बातें बुधवार को इनेलो सांसद दुष्यंत चौटाला ने पलवल में कार्यकर्ता मीटिंग में कही। उन्होंने कहा कि दोनों दलों को संगठित होकर काम करने की जरूरत है और आने वाले दिनों में हरियाणा प्रदेश के अंदर इनेलो-बसपा गठबंधन की सरकार बनेगी। आज पूरे प्रदेश के सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर नौ दिन से हड़ताल पर हैं और प्रदेश सरकार अपनी आंखों और कानों को बंद करके बैठी हुई है। लोगों को गंदगी के माहौल में छोड़ दिया है। उन्होंने कहा सीएम को जल्द ही कड़े कदम उठाकर इस कार्य को ठीक करना चाहिए। चौटाला ने एचएसएससी की परीक्षा में ब्राह्मण समाज पर पूछे गए सवाल पर कहा कि यह बहुत ही निंदनीय है कि इतनी बड़ी परीक्षा में किसी जाति पर सवाल पूछा गया। जिन लोगों ने इस तरह का सवाल बनाया उनके खिलाफ केस दर्ज होनी चाहिए।

खबरें और भी हैं...