भरत कॉलोनी में महिलाओं के लिए मुफ्त सिलाई सेंटर शुरू
पलवल |महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पर्यावरण एवं बाल विकास समिति की ओर से भरत कॉलोनी में बुधवार को सिलाई केंद्र शुरू हुआ। सिलाई केंद्र का शुभारंभ भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. यशपाल मावई ने किया। मावई ने कहा कि केंद्र में 20 से अधिक महिलाएं एक साथ सिलाई सीख सकेंगी।