राजीव की पुण्यतिथि पर शिविर, 37 यूनिट रक्तदान
पलवल| पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि सोमवार को जिले में बलिदान दिवस के रूप में मनाई गई। जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष फिरे सिंह पोसवाल के कार्यालय पर सेना को समर्पित करते हुए रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें 37 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। फिरे सिंह पोसवाल ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी युवाओं के ही नहीं, बल्कि पूरे देश के आदर्श राजनेता रहे हैं। यही कारण है कि युवा कांग्रेस उनकी पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में मना रही है। आधुनिक भारत के निर्माता एवं कंप्यूटर युग को भारत में लाना भारत रतन राजीव गांधी की देन है। कांग्रेस के युवा प्रदेश उपाध्यक्ष दिवेश कुमार ने भी संबोधित किया।