पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • टोल कर्मियों ने की गुड़गांव के व्यापारी व परिवार से मारपीट, मामला दर्ज

टोल कर्मियों ने की गुड़गांव के व्यापारी व परिवार से मारपीट, मामला दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पलवल| नेशनल हाइवे नंबर दो पर तुमसरा गांव के पास टोल प्लाजा पर वाहन चालकों व महिलाओं के साथ टोल कर्मियों ने मारपीट कर अभद्र व्यवहार किया। इसकी शिकायत गुड़गांव के व्यापारी ने सदर थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने टोल कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है। महिला आयोग की सदस्य रेनू भाटिया ने कहा है कि जिस तरह जारी हुए विडियो में टोलकर्मी महिलाओं के साथ बदसलूकी कर रहे हैं, उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाए। इस मामले को लेकर वे जल्द ही एसपी पलवल से भी मिलेंगी।

सदर थाना प्रभारी देवेंद्र ने बताया कि उन्हें गुड़गांव के व्यापारी नरेश कुमार से शिकायत मिली है। आरोप है कि शनिवार को वह अपने परिवार के साथ गोवर्धन की परिक्रमा के लिए जा रहे थे। उनके साथ परिवार की महिलाओं व बच्चों सहित तीन गाड़ियां थीं। पलवल से नेशनल हाइवे नंबर दो पर जब उनकी गाड़ी तुमसरा गांव के निकट स्थित टोल बूथ पर पहुंची तो वहां जाम लगा हुआ था। टोल बूथ की जिस लाइन में उनकी गाड़ी थी उस लाइन में बैरियर करीब 15-20 मिनट से नीचे गिरा हुआ था। उनके बेटे ने गाड़ी से उतरकर टोलकर्मियों से कहा कि वे लेट हो रहे हैं, यदि मशीन खराब है तो या तो बैरियर को हाथ से ऊपर उठा दें या फिर गाड़ी को बैक कराकर दूसरी लाइन से निकाल दें। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इतना कहते ही टोलकर्मियों ने उन्हें लाठी, डंडों से पीटना शुरू कर दिया। टोल प्रबंधक महेश कुमार ने बताया कि कंप्यूटर में कुछ कमी आ गई थी, इसके चलते 15-20 मिनट की देरी हो गई। शिकायतकर्ताओं को समझाने का भी प्रयास किया गया, लेकिन वे तीन कारों को अवैध रूप से निकालने का प्रयास कर रहे थे।

खबरें और भी हैं...