पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खुलासा: अवैध संबंधों में रोड़ा बन रही थी पत्नी, किलर को सुपारी दे कराया मर्डर

खुलासा: अवैध संबंधों में रोड़ा बन रही थी पत्नी, किलर को सुपारी दे कराया मर्डर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टीवी पर क्राइम पेट्रोल सीरियल देखकर सुपारी देकर प|ी की हत्या कराने का आरोपी पति अपने ही बुने जाल में फंसता चला गया। पुलिस के सामने मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस ने रचना की हत्या के मामले में उसके पति राकेश उर्फ सोनू व उसके दोस्त संजय को गिरफ्तार कर लिया। जबकि सुपारी किलर पुलिस की गिरफ्त से दूर है।

क्राइम पेट्रोल से मिला आइडिया

पुलिस पूछताछ में सोनू ने कबूला कि उसके पड़ोस में रहने वाली एक विवाहिता महिला से अवैध संबंध हैं। इसके चलते वह उससे शादी करना चाहता था। लेकिन उनकी शादी में उसकी प|ी रचना बाधा बनी हुई थी। इसलिए उसने रचना को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। प|ी को मारने के लिए ह माह पूर्व भी गोली चलाई थी, लेकिन गोली लगने के बाद भी रचना बच गई थी। इसके बाद सोनू ने टीवी पर क्राइम पेट्रोल सीरियल देखकर एक सुपारी किलर के साथ मिलकर प|ी की हत्या की योजना बनाई।

इसमें सोनू का सहयोग उसके साथी संजय ने दिया। संजय ने सोनू को तमंचा व कारतूस दिलाए। जिन्हें सोनू ने सुपारी किलर को दे दिया। ढाई लाख रुपए में मामला तय हो गया। इसके लिए सोनू ने सुपारी किलर को एक लाख रुपए दे दिए थे। डेढ़ लाख बाद में देने व पकड़े जाने पर दस हजार रुपए हर माह जेल में पहुंचाने की बात तय हुई थी।

शक न हो, इसलिए खुद के हाथ पर मारी गोली

14 मई को रात 12 बजे किलर ने सोनू को फोन किया। इसके बाद सोनू रचना को लेकर छज्जूनगर गांव के पास आगरा नहर पर पहुंच गया। वहां पहले से ही संजय व एक अन्य युवक मुंह पर कपड़ा बांधे खड़े थे। इन्होंने उनकी बाइक को रुकवा लिया और रचना को गोली मार दी। रचना ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस को शक न हो इसके लिए एक गोली सोनू के हाथ पर भी मार दी।

ऐसे पति पर घूमी शक की सूई

सीआईए इंचार्ज विश्व गौरव ने बताया कि जब उनकी टीम ने मामले की जांच शुरू की। वे सोनू से मिलने अस्पताल पहुंचे। जहां सोनू बार-बार बयान बदल रहा था। इसके बाद पुलिस ने सोनू के हाथ पर लगे गोली के घाव को देखा, जो बहुत नजदीक से गोली मारने का था। पुलिस के शक की सूई सोनू के आसपास घूमने लगी। शुक्रवार शाम जैसे ही सोनू की अस्पताल से छुट्टी हुई पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। सोनू ने पुलिस पूछताछ में सारे मामले का खुलासा कर दिया।

जल्द गिरफ्त में होगा किलर

सीआईए इंचार्ज विश्व गौरव ने बताया कि सुपारी किलर पुलिस की गिरफ्त से दूर है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने फिलहाल इस मामले में रचना के पति सोनू व उसके दोस्त संजय को गिरफ्तार कर लिया है।

घर लौट रहे केमिस्ट की गोली मारकर हत्या, जांच शुरू

पलवल | मेडिकल स्टोर बंद कर बाइक से घर लौट रहे केमिस्ट की शुक्रवार देर रात अज्ञात युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। करीमपुर निवासी रंधीर ने बताया कि उनका भाई 48 वर्षीय सूबे सिंह करीब 17-18 वर्ष से पिंगोड़ गांव के बस स्टैंड पर मेडिकल स्टोर की दुकान करता था। वह रोज करीमपुर से पिंगोड़ अपनी बाइक से आता-जाता था। शुक्रवार को देर शाम सूबे अपनी दुकान बंद कर बाइक से गांव के लिए चला। जब वह कामरकां-कौराली गांव के बीच पहुंचा तो वहां अज्ञात युवकों ने गोली मार दी। इससे मौके पर ही सूबे सिंह की मौत हो गई। इसकी सूचना उन्हें कौराली गांव के लोगों ने फोन पर दी। सूचना मिलने के बाद वे मौके पर पहुंचे। सूबे सिंह की मौत हो चुकी थी।

खबरें और भी हैं...