हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित 12वीं कक्षा के परिणाम में पलवल 44.64 प्रतिशत लेकर सबसे नीचे रहा, लेकिन इसमें निजी स्कूलों ने जिले की लाज बचा ली। निजी स्कूलों का रिजल्ट अच्छा रहा। इसमें जीवन ज्योति स्कूल की छात्रा मानसी गोयल ने प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया। जीवन ज्योति स्कूल के एमडी वीरेंद्र गहलोत ने बताया कि स्कूल की छात्रा मानसी गोयल ने कॉमर्स संकाय में हरियाणा में 500 में से 483 अंक प्राप्त करके दूसरा स्थान प्राप्त किया। साइंस संकाय में छात्रा काजल पोसवाल ने 478 अंक, हेमराज ने 473 अंक, हेमलता ने 467 अंक, नितिन ने 465 अंक, मुशर्रफ ने 457 अंक, पिंकी ने 454 अंक, तन्नू ने 453 अंक व दिव्या ने 449 अंक, आर्ट्स संकाय से विशाखा ने 473 अंक, पायल ने 457 अंक प्राप्त कर अपना स्थान जिले में टॉप-10 सूची में दर्ज कराया है।
इस शानदार परीक्षा परिणाम के लिए स्कूल प्रबंधक वीरेंद्र गहलोत ने परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले सभी विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को बधाई दी।
विज्ञान संकाय में शशिबाला के 95.6 प्रतिशत अंक
हरियाणा स्कूल के चेयरमैन बीरपाल रावत ने बताया कि स्कूल की छात्रा शशिबाला ने विज्ञान संकाय में 95.6 प्रतिशत, गरिमा ने 94, ममता ने 92.2, सौम्या ने 92, ज्ञानचंद ने 91.4 व जितेंद्र ने 91.2 प्रतिशत, आर्ट्स संकाय में ज्योति ने 91 प्रतिशत, मोनिका ने 89.4 व रचना ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। कॉमर्स संकाय में नविता ने 82.4 प्रतिशत, आकाश ने 82, पारुल ने 82 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
37 काे मैरिट में मिला स्थान
अपोलो प्रोग्रेसिव पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य जयदेव रावत के अनुसार स्कूल के 37 विद्यार्थियों ने मैरिट में स्थान प्राप्त किया है। इसमें ललित कुमार ने 92 प्रतिशत, मोनिका ने 92, ज्योति तेवतिया ने 91.8, मनीष कुमार ने 90, कोमल रावत ने 90, धीरज कुमारी ने 90 व आरती ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया।
कॉमर्स संकाय में नंदनी के 422 अंक
होली चिल्ड्रन स्कूल के प्रबंधक रविदत्त शर्मा व प्रधानाचार्या सुनीता रानी ने बताया कि कॉमर्स संकाय में नंदनी ने 422, विष्णु ने 411, मुस्कान ने 407 व अंजली व भावना ने 401-401 अंक विज्ञान संकाय में अंजली गर्ग ने 401, दिप्ती ने 400, योगेंद्र ने 400 एवं कला संकाय में यश शर्मा ने 401, रोहित कुमार ने 400, नीरज ने 398 अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया।
मोहित 90 फीसदी अंक लेकर स्कूल में फर्स्ट
स्वामी विवेकानंद स्कूल के संचालक एमएस दहिया ने बताया कि साइंस संकाय में मोहित शर्मा ने 90 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल में पहला, गुलाब ने 89 दूसरा व मोहित सिंह ने 88.5 तीसरा, कॉमर्स संकाय में हर्षित ने पहला, कपिल ने दूसरा जितेंद्र ने तीसरा, जबकि आर्ट्स संकाय में ज्योति ने पहला, रेनू ने दूसरा व भारती ने तीसरा स्थान हासिल किया।