जिले के मंडोरी व नांगल जाट गांव में शनिवार को जिला प्रशासन ने अदालत के आदेश पर अवैध निर्माणों को हटाने के लिए अभियान चलाया। इस दौरान दर्जनों अवैध मकानों को जेसीबी ने जमींदोज कर दिया। इस दौरान अधिकारियों के साथ काफी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद था। मंडोरी गांव के तीन व्यक्ति मवासी, धनेतर व रणजीत ने फिरनी के रास्ते पर कब्जा कर मकान बना रखे थे। पंचायत अधिकारी सुरेंद्र सिंह के अनुसार नापतौल के दौरान तीनों व्यक्तियों के मकान 32 फुट फिरनी के रास्ते में बने पाए गए। इसे लेकर गांव के एक व्यक्ति ने अदालत में केस डाल दिया था। अदालत के आदेश पर यह तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई।