पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एसवाईएल को लेकर जेल भरो आंदोलन सफल बनाने के लिए इनेलो की बैठक

एसवाईएल को लेकर जेल भरो आंदोलन सफल बनाने के लिए इनेलो की बैठक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पलवल | 25 मई को एसवाईएल निर्माण को लेकर जेल भरो आंदोलन को सफल बनाने के लिए शनिवार को इनेलो जिला कार्यालय पर पलवल हल्के के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसे पूर्व विधायक रामफल कुंडू ने संबोधित किया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अजीत बॉबी ने की। बैठक में शहरी प्रधान अशोक शर्मा भी मौजूद थे। कुंडू ने भाजपा सरकार पर वार करते हुए कहा कि इस बहरी सरकार को जगाना है। आम जनमानस के हक के लिए इनेलो व बसपा नेता व कार्यकर्ता कोई भी कुर्बानी देने के लिए तैयार हैं। बैठक में पूर्व विधायक सुभाष चौधरी, प्रदेश सचिव महेंद्र चौहान, वरिष्ठ नेता बिजेंद्र चांट, गिर्राज डागर, महावीर चौहान, बसपा नेता बीरसिंह सेन, गोपाल सिंह कुंडू, बीर सिंह देशवाल, कंवर रमेश राणा, चौधरी भूपेंद्र सिंह, तुहीराम भारद्वाज, महेंद्र भड़ाना सहित काफी कार्यकर्ता मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...