बंचारी की आइएस अकादमी के मैदान में रविवार को खेले गए पांचाल वारियर्स बामनीखेड़ा और केआर स्कूल टिकरी ब्राह्मण के मध्य एक 20-20 क्रिकेट खेला गया। इसमें पांचाल वारियर्स की टीम ने केआर स्कूल की टीम को तीन विकेट से हराया।
टॉस जीतकर पांचाल वारियर्स की टीम के कप्तान अशोक पांचाल ने पहले फील्डिंग का निर्णय लिया। केआर स्कूल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में 105 रन ही बना पाई। इसमें विनोद ने 20 व जितेंद्र ने 18 रनों का योगदान दिया। पांचाल वारियर्स की तरफ से विनोद ने सर्वाधिक चार विकेट लिए। अशोक ने दो, दलवीर ने तीन विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पांचाल वारियर्स टीम के बल्लेबाजों ने लक्ष्य को तीन विकेट शेष रहते 15 ओवर में पूरा कर लिया। पांचाल वारियर्स की तरफ से कप्तान अशोक पांचाल ने 25 व दिनेश ने 20 रनों का योगदान दिया। मैन आफ द मैच का खिताब अशोक पांचाल को दिया गया। प्रतियोगिता के समापन पर भमरौला गांव के सरपंच वीरेंद्र सिंह सहरावत ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया। मौके पर मनोज पांचाल, विनोद, मुस्ताक, सचिन, ललित, नितिन पांचाल, विपिन, राजा आर्य व सोनू सहित अन्य इलाके के गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
केआर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 105 रन ही बना पाई
पलवल. विजेता पांचाल वारियर्स टीम के खिलाडिय़ों को मेडल देते अतिथि।